अयोध्या। थाना क्षेत्र इनायत नगर के एक गांव में एक मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक के साथ बीकापुर निवासी शिवनाथ द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। ठंड के दिनों में उनके पीड़िता के साथ दुराचार किया था। जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले में केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता के भाई की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के अनुसार उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। वह स्वंय काम के सिलसिले में बाहर रहता है। आठ महीने बाद जब वह घर वापस आया तो उसने बहन का पेट फूला हुआ। डाक्टर को दिखाने पर पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है। पूछने पर पीड़िता बताया कि पिछली ठंड के मौसम में शिवनाथ पुत्र मनीराम निवासी बैजू मिश्र का पुरवा, कोतवाली बीकापुर ने उसके साथ गलत काम किया था। तथा किसी को बताने पर धमकी दी थी। उसकी मां भी मानसिक रूप से कमजोर है। पिता मजदूरी करते हैं तथा देर रात घर वापस आते है। मामले में इनायत नगर थाने में बीएनएस की धारा 65 (1) , 351 (3) व पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।