Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीएसए कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित सभाकक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण

बीएसए कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित सभाकक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण


अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आज समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भवन के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। जिलाधिकारी ने सभागार की गुणवत्ता और किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभागार का उपयोग ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों के 19 पैरामीटरों पर संतृप्तीकरण, विभागीय कार्यशालाओं व नियमित बैठकों के लिए करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण अभियान के तहत डीएम व सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), अयोध्या मण्डल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments