Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर किया जाए स्थाई समाधान -...

अधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर किया जाए स्थाई समाधान – जिलाधिकारी


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने अधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर उनके स्थायी समाधान किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर जिले के सभी मार्गों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान जनपद में हो रही दुर्घटनाओं को कम किये जाने, ब्लैक स्पॉट को कम से कम किए जाने, जनमानस द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन, घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में ससमय उपचार दिए जाने आदि विषयों पर समीक्षा किया। डीएम ने विशेष रूप से घायल व्यक्तियों को “गोल्डन ऑवर“ में त्वरित इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात ए.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश भारतीय, एआरटीओ आर.पी. सिंह, डिप्टी सीएमओ राजेश चौधरी समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments