Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस...

जनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में जिलेभर में अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए गए।
भीटी तहसील में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 152 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी भीटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील आलापुर में उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 95 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से नौ प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि 86 शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
तहसील अकबरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 50 पत्रों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
तहसील टांडा में कुल 50 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर और 47 शिकायती प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
तहसील जलालपुर में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां 95 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण और 87 पत्रों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान की ठोस पहल की। शासन की मंशा के अनुरूप यह आयोजन प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बनकर उभरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments