Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध कब्जे के खिलाफ राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, तालाब और खलिहान...

अवैध कब्जे के खिलाफ राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, तालाब और खलिहान की भूमि की पैमाइश शुरू


बसखारी अंबेडकर नगर। रविवार को उपजिलाधिकारी टांडा के निर्देश पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में राजस्व की टीम ने एक अभियान चला कर तालाब व खलिहान की भूमि की पैमाइश की। पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व की टीम को देखकर अवैध अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मच गया। रविवार को नायब तहसीलदार अमरीश सिंह और कानूनगो रामनारायण गौड़ के साथ लेखपाल पुनीत पटेल, कुलदीप प्रजापति, पंकज कुमार, आशीष वर्मा एवं विपिन कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र के बसखारी, मलिकपुर आदि कई स्थानों पर तालाब , बंजर एवं खलियान की भूमि की पैमाइश कर उसका सीमांकन कराया। सीमांकन के दौरान नगर पंचायत के लिपिक अभिषेक यादव एवं सहायक राकेश प्रजापति भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि यह अभियान शासन एवं न्यायालय की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन जैसे तालाब, खलियान, खेल मैदान, बंजर,कब्रिस्तान जैसे सार्वजनिक उपयोग में आने वाली भूमि पर कुछ दबंगों के द्वारा किए गए कब्जे को हटाने के लिए चलाया गया है। जिसमें 28 तालाब, बंजर व खलिहान की भूमि शामिल हैं। अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों ने तालाब या खलिहान की जमीन पर कब्जा कर रखा है, उन्हें स्वत  हटाने की चेतावनी भी राज्स्व टीम के अधिकारियों के द्वारा दी गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण एवं कब्जेधारियों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता व नगर पंचायत प्रशासन भी सख्त हैं।राजस्व  टीम का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार अमरीश सिंह ने बताया कि लगातार 10 दिनों तक अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे व अवैध कब्जेधारियो को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए  जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण एवं अतिक्रमणकारियों की सूची नगर पंचायत व शासन को सौंप कर नियमानुसार कार्रवाई की कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments