Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिकअप वाहन में मांस की आशंका पर मचा हड़कंप, जांच में निकली...

पिकअप वाहन में मांस की आशंका पर मचा हड़कंप, जांच में निकली कुर्बानी के पशुओं की खाल

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के पंथीपुर गांव के पास शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिकअप वाहन से खून जैसा तरल बाहर आता देख लोगों ने उसमें मांस होने की आशंका जताई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और कोतवाल संतोष कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है जब बसखारी की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन का पिछला पहिया पंचर हो गया। वाहन चालक ने गाड़ी पंथीपुर गांव के पास खड़ी कर दी और किसी अन्य वाहन से औजार लाने चला गया। इस बीच वाहन से खून जैसा पदार्थ बहता देख ग्रामीणों को मांस होने की शंका हुई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने तत्काल जलालपुर कोतवाली को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाल संतोष कुमार सिंह व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पिकअप चालक नौशाद, निवासी अलीगंज, टांडा, भी औजार लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह टांडा से कुर्बानी में निकली पशुओं की खाल लेकर जलालपुर के एक मदरसे में जा रहा था।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की जांच में उसमें सिर्फ चमड़ा पाया गया है, किसी प्रकार का मांस नहीं मिला है। स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटा लिया गया।

घटना के दौरान पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न नहीं होने दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदेहास्पद सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments