Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म का आरोपी विकास गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से...

दुष्कर्म का आरोपी विकास गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से करता रहा शोषण


अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना अहिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी विकास पुत्र चैम्पियन निवासी ग्राम चन्दैनी, थाना कोतवाली अकबरपुर का निवासी है। पुलिस ने शुक्रवार की तड़के आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

बीते चार जून को युवती द्वारा थाना में एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि विकास ने उसे शादी का झांसा देकर विगत तीन वर्षों से शारीरिक शोषण किया और अब शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा  मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा,हेड कांस्टेबल जयनाथ तिवारी ,कांस्टेबल रोहित सिंह, महिला आरक्षी प्रतिभा सिंह शामिल रही।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments