Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक लूट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

बाइक लूट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज-न्यूरी मार्ग पर तीन माह पूर्व हुई बाइक लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 14 फरवरी की रात सेमरा निवासी पवन निषाद पुत्र लाले निषाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पेट्रोल खत्म होने के कारण अपनी बाइक को पैदल खींचते हुए घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद इनोवा में सवार चार लोगों ने उसे धमकाया और उसकी बाइक को जबरन गाड़ी में लाद कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को इस मामले में वांछित अभियुक्त अनुज यादव पुत्र मोती यादव निवासी जुड़ा खुर्द थाना महाराजगंज, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। कटका थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments