Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी लाखों के जेवरात व नकदी लेकर युवक संग फरार, मुकदमा दर्ज

किशोरी लाखों के जेवरात व नकदी लेकर युवक संग फरार, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के बहला-फुसलाकर नगदी और कीमती जेवरात के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया। किशोरी युवक के बहकावे में आकर घर से 50 हजार रुपये नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चली गई।

परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में कटका थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोरी और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments