Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दो आरोपियों को चार साल की सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दो आरोपियों को चार साल की सजा


अंबेडकर नगर। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल की निगरानी के फलस्वरूप विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी एक्ट न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कारावास तथा तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना जलालपुर में वर्ष 2022 में पंजीकृत किया गया था। इस मामले में दो तारा देवी पत्नी रामसहाय, निवासी तड़वा उजाती, थाना जलालपुर, तथा कलवे हसन पुत्र स्व. रियासत हुसैन, निवासी जफराबाद, थाना जलालपुर को दोषी ठहराया गया। मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया गया और लगातार प्रभावी पैरवी की गई, जिसके चलते न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments