Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकटका थाना क्षेत्र के दो गांवों में बड़ी चोरी

कटका थाना क्षेत्र के दो गांवों में बड़ी चोरी


अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गनेशपुर और मसोढ़ा गांव में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पर्वतपुर गनेशपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात चोरों ने उनके घर के पीछे का जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 5000 रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, तीन अंगूठी, आठ पीस चांदी का बिछुआ, एक जोड़ी सोने के झुमके, दो पीस करधन, सोने का कंगन, एक जोड़ी बाली, और एक सोने की चेन चोरी कर ली।

इसी प्रकार मसोढ़ा गांव निवासी अतुल तिवारी ने भी तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उनके घर की खिड़की तोड़कर घर में घुसकर एक मांगटीका, एक चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, एक लॉकेट, और एक जोड़ी चांदी की पायल पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ितों ने सुबह उठकर जब घर का सामान बिखरा देखा तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने निरीक्षण किया और पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments