Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले —2027 में चलेगा पीडीए फॉर्मूला

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले —2027 में चलेगा पीडीए फॉर्मूला


◆ शहीद शशांक तिवारी के परिजनों से की मुलाकात कर अर्पित की श्रद्धांजलि


अयोध्या । नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद शशांक तिवारी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी और यह फॉर्मूला इस बार पूरी तरह से सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि उच्च जाति, प्रबुद्ध वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के लोग भी इस फार्मूले के साथ जुड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हो चुकी है। अब सभी वर्गों की नजरें समाजवादी पार्टी पर टिकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन चुनाव जीतेगा और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज भी पीडीए का हिस्सा है और सपा सरकार बनने पर उनके विकास की विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने सपा सरकार की पूर्व योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वे योजनाएं चालू रहतीं तो आज जनता सुखी होती। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आते ही उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया, जिससे गरीब और जरूरतमंद प्रभावित हुए। कांग्रेस से रिश्तों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई तनाव नहीं है। इससे पूर्व अयोध्या पहुंचने पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, सपा नेता आशीष पाण्डेय दीपू सहित अन्य सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments