Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहरैया बाईपास के पास मिली महिला को छः घंटे में परिजनों को...

हरैया बाईपास के पास मिली महिला को छः घंटे में परिजनों को सौंपा, पुलिस की तत्परता सराहनीय


अंबेडकर नगर। जनपद में पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला जब हरैया बाईपास के पास एक चाय की दुकान पर संदिग्ध अवस्था में मिली महिला को बसखारी थाना पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बसखारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को महिला आरक्षी की सहायता से थाने लाई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शिखा पुत्री गुरुचरन निवासी खालिसपुर, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर बताया। सूचना मिलते ही शिखा की मां संजू देवी थाने पहुंचीं और महिला की पहचान की। पहचान और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शिखा को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। थाना बसखारी पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। परिजनों ने भी पुलिस का आभार जताया और महिला की सुरक्षित वापसी के लिए धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments