Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलगातार चोरी की वारदातों से दहशत, चोरों की चुनौती के सामने बेबस...

लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, चोरों की चुनौती के सामने बेबस दिख रही पुलिस


आलापुर अंबेडकर नगर। जिले के राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज थाना क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे ताजा मामला राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के टीपी चौक का है, जहां बीती रात चोरों ने दीपक चौरसिया की दुकान का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह दुकान थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जिससे पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इससे पहले 28/29 मई की रात को राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के सिकरौरा कंचनपुर गांव में चोरों ने दो घरों – अजय प्रताप सिंह और शंकर निषाद के घर को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। वहीं 29/30 मई की रात को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोलहवां में राजेश सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के घर में भी इसी तरह की चोरी की वारदात हुई। लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष और दहशत है। लोग रात्रि में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी आलापुर राम बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments