Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबारात में डीजे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में दो घायल

बारात में डीजे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में दो घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में बारात के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने बारातियों से मारपीट की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बेलवाई गांव निवासी डी.एस. बौद्ध की ओर से बारात 27 मई को सरैया गांव में आई थी। द्वार पूजा कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के पवन शर्मा, मोनू राजभर, शिवम शर्मा, विकास शर्मा, नरसिंह शर्मा और अन्य लोगों ने डीजे पर चढ़कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाना बदलने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूसों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में बेलवाई निवासी अवनीश कुमार और सोनगांव निवासी आनंद देव गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंद देव अपने ननिहाल सरैया गांव में बारात में शामिल होने आया था। पीड़ित की शिकायत पर जैतपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments