Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने...

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की गुरुवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 27 मई की सुबह उसरहा गांव निवासी अमित सिद्धार्थ अपने चाचा शिवजोर के साथ अंबेडकरनगर जा रहे थे। जब वे जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर कन्नूपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में शिवजोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में ले गए, जहाँ गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घायल के भतीजे अमित ने जलालपुर कोतवाली में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पीड़ित की मौत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, घायल शिवजोर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के सम्बन्ध में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और अब धारा में आवश्यक परिवर्तन कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments