Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव


अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरिया चौकी के निकट बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सुबह महावा गांव के निकट नहर किनारे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अकबरपुर व अरिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक ने सिर्फ एक बनियान और जांघिया पहना हुआ था।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन के चलते युवक की मृत्यु होना प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, शव को पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के गांवों में शव की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments