Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमय की मांग है एक एक राष्ट्र, एक चुनाव : लल्लू सिंह

समय की मांग है एक एक राष्ट्र, एक चुनाव : लल्लू सिंह


◆ सोहावल व भरतकुंड में संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अयोध्या। एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सोहावल के मीरपुर कांटा स्थित मां किशोरी देवी बैद्यनाथ बालिका इंटर कॉलेज व नंदीग्राम भरतकुंड में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश में न केवल आर्थिक संसाधनों पर बोझ बढ़ता है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। जब पूरा देश एक साथ चुनाव होगा, तो शासन व्यवस्था में स्थिरता आएगी और सरकारें विकास कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और ’एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार इसी दिशा में एक बड़ा सुधारात्मक कदम है। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। बार-बार के चुनावी खर्च और राजनीतिक अस्थिरता को रोकने के लिए यह व्यवस्था बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संयोजन अरुण तिवारी ने किया। मौके पर भाजपा  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments