Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक आवास पर हुआ कन्या पूजन का आयोजन

विधायक आवास पर हुआ कन्या पूजन का आयोजन


अयोध्या। सुख, सम्पदा व ऐश्वर्य की प्रदाता मां आदिशक्ति स्वरुपा कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सहादतगंज स्थित आवास पर किया गया। बासंतिक नवरात्र की नवमी के दिन विधायक ने पत्नी व अन्य परिवारी जनों के साथ कन्याओं के पैर धुल कर उनका पूजन किया। भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यनते, रमन्ते तत्र देवता। अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। हमारी लोकसंस्कृति, परम्परा व मर्यादा भारतीय जीवनशैली का आधार है। अपने जीवन में इसको समाहित करने से परिवार, समाज आध्यात्मिक, मानसिक व आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर होता है।

उन्होंने कहा कि नारी को सृजन की शक्ति माना जाता है। इस सृजन की शक्ति को विकसित करके उनमें समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व वैचारिक स्वतंत्रता के साथ समानता का अवसर प्रदान करना नारी सशक्तिकरण का आशय है। केन्द्र व प्रदेश सरकार इसी परिकल्पना पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में कन्याओं के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई गई और सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments