Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 42 व प्रांतीय परिषद के लिए हुए सात...

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 42 व प्रांतीय परिषद के लिए हुए सात नामांकन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन हुए। प्रांतीय परिषद के लिए 7 लोगों ने नामांकन किया। भाजपा कार्यालय सहादतगंज नामांकन प्रक्रिया 12 बजे से 2 बजे तक चली। जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने नामांकन जमा किए।

जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप वर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौधन, राममोहन भारती, राधेश्याम त्यागी, सर्वजीत सिंह, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, इंद्रभान सिंह, मणीन्द्र पाण्डेय, रघुनंदन चौरसिया, अखण्ड प्रताप सिंह, राम सजीवन मिश्र,

मनोज कुमार वर्मा, इं रणवीर सिंह, अंकित दूबे, अभय सिंह, शिवानंद सिंह शिवम्, बब्लू पासी, मगनलाल वर्मा, पवन कुमार उपाध्याय, चन्द्रकेश रावत, शिव गोविन्द पाण्डेय, किशोरीलाल भारती, सरयू प्रसाद दूबे, भूपेन्द्र प्रताप सिंह शामिल है। प्रांतीय परिषद के दीपक दूबे, रॉकी द्विवेदी, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, चन्द्रबली सिंह, सत्यनाम सिंह, पंकज सिंह, सुनील सिंह राजपूत ने नामांकन किया।

जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के लिए 42 तथा प्रांतीय परिषद के लिए 7 नामांकन हुए है। नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त इन्हें प्रदेश कार्यालय में जमा कराया जाएगा। जहां विचार विर्मश के उपरांत प्रदेश चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पाण्डेय जिलाध्यक्ष तथा प्रांतीय परिषद की घोषणा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments