Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरणी सेना कभी भी नहीं किया जातिवाद, हमेशा सर्वसमाज के न्याय के...

करणी सेना कभी भी नहीं किया जातिवाद, हमेशा सर्वसमाज के न्याय के लिए लड़ी है लड़ाई- सनी सिंह


◆ जातिवादी होने के आरोप पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया पलटवार दी नसीहत


अयोध्या। प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता के दौरान बनवीरपुर में हुई दो भाइयों की हत्या मामले में प्रेस वार्ता के दौरान करणी सेना पर जातिवाद के आरोप पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि करणी सेना सर्वसमाज के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती है।

उन्होंने कहा कि करणी सेना कभी भी जातिवाद नहीं किया। करणी सेना तथा मैंने हमेशा क्षत्रिय धर्म का पालन किया। क्षत्रिय धर्म का पालन यह है कि हम सर्व समाज के लिए हमेशा खड़े हुए। अगर हम जातिवादी होते तो आज से कुछ साल पहले मनोज शुक्ला हत्याकांड हुआ था। जिसे पूरा अयोध्या और पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। कौन सा वहाँ पर ब्राह्मण समाज के लोग वहां खड़े हुए थे। सुल्तानपुर में अभी जल्दी में ब्राह्मण बेटी के साथ बलात्कार हुआ था वहां पर भी करणी सेना पीड़ित के साथ खड़ी थी। पीड़ित परिवारों को न्याय मिला और अपराधियों को सजा मिली। सर्वेश पाण्डेय के उपर दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मुकदमें में भी करणी सेना उनके साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि अगर हमारे दरवाजे पर कोई शत्रु भी आएगा और किसी भी जाति के लोग आते हैं। हम उसके लिए हम खड़े रहेंगे। हम सर्वसमाज के लिए खड़े होते है। जो पीड़ित होता है करणी सेना संगठन के लोग न्याय के लिए खडे होते हैं। उन्होंने कहा कि दों लोगो की जान चली गई और यहां पर जातिवाद बात की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments