Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित सीएमएस से मांगा...

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित सीएमएस से मांगा स्पष्टीकरण


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। चिकित्सालय में मरीजों को लिए ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में समस्त व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त पाई गई। इस दौरान बिना पूर्व सूचना के सीएमएस के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमएस को स्पष्टीकरण देने के दिए का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग के जनरल एवं सिजेरियन वार्ड आदि वार्डों का भ्रमण कर चिकित्सालय में मरीजों को ठंड से बचाव हेतु उपलब्ध कराए गए व्यवस्थाओं यथा कंबल एवं हीटर की व्यवस्था एवं साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में हीटर की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई। इसी के साथ ही मरीजों को आवश्यकता अनुसार कंबल उपलब्ध कराए गए थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बड़ी संख्या में मरीजों में कंबल वितरण भी किया गया। एमसीएच विंग में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जच्चा–बच्चा  को को ठंड से बचाव हेतु उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, भोजन आदि व्यवस्थाओ का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जच्चा एवं बच्चा के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के सभी वार्डों में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था पाई, जिसकी जिलाधिकारी द्वारा सराहना करते हुए कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सीएमएस जिला चिकित्सालय के नियमित सफाई व्यवस्था को मेनटेन रखें और यह सुनिश्चित करें कि चिकित्सालय में आने वाले मरीज एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो मरीज को शासन के मंशानुसार बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा सुगमिता से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान सीएमएस के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त समस्त चिकित्सीय स्टाफ उपस्थित पाया गया।

        निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, तहसीलदार अकबरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments