Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानगर के सभी बूथों पर भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की...

महानगर के सभी बूथों पर भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात


अयोध्या। महानगर के सभी 400 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 116 वें संस्करण सुना गया। राठहवेली बूथ संख्या 139 पर क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व अन्य भाजपा नेताओं मन की बात को सुना। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तीन कलश तिवारी मंदिर मणिरामदास छावनी वार्ड में पार्षद अनुज दास, अंकित त्रिपाठी, विनोद जायसवाल, रवि शर्मा के साथ, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुण्ड स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम को सुना।

इस दौरान महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा में लगे सामान्य व्यक्ति से बने विशिष्ट व्यक्तियों की चर्चा पीएम करते हैं। पीएम मोदी समाज व जीवन के हर पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए पूरे देश से अपने मन की बात को साझा करते हैं।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि विकास के लिए नयापन स्वीकार करने का सामर्थ्य होना चाहिए। उसमें प्रगतिशील मानसिकता भी होनी चाहिए। बिना भेदभाव सभी के कल्याण का भाव होना चाहिए। इन सभी के साथ सरकार ने सभी वर्गां के उत्थान की दिशा में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम किया है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात एक सारगर्भित कार्यक्रम है जिसमें युवा, महिला, किसान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति की चर्चा होती है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ से लेकर डिजिटल इंडिया और खेल से लेकर खेती-किसानी सभी पहलुओं पर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम को तिलक राम मौर्य, शैलेंद्र कोरी, शक्ति सिंह, शशि प्रताप सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, वैश्य विनोद जायसवाल, अरुण श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, अभय सिंह, चन्दन कसेरा, आशीष सोनी, कमल गुप्ता, एकता भटनागर, स्मिता तिवारी, पूजा रावत, सुनीता उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, अशफाक हुसैन जिया, विवेक सिंह मोनू जीशान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments