Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व पीएम के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा

पूर्व पीएम के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा


अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आज देश ने एक ईमानदार नेता और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया। वह ऐसी शख्सियत थे जिनका सम्मान पूरा विश्व करता था।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जब पूरा विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी उस समय उन्होंने भारतवर्ष अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान की। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा उनके कार्यकाल में उन्होंने भारत को सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया, भारत की जनता को शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार दिया।परमाणु समझौता सुनिश्चित किया। स्वतंत्र मीडिया का संरक्षण किया। डॉ. मनमोहन सिंह 2014 में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले भारत के आखिरी प्रधानमंत्री थे। शोक सभा का संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, सेवा दल के पूर्व महानगर अध्यक्ष फ्लावर नकवी, अरुण साहू आदि प्रमुख रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments