Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर्षोल्लास के साथ अवध विवि में मनाया गई गीता जयंती

हर्षोल्लास के साथ अवध विवि में मनाया गई गीता जयंती


◆ आचार्यों व विद्यार्थियों ने श्रीमद् भागवद्गीता का पूजन एवं दीप महायज्ञ किया


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विज्ञान संस्थान में गीता जयंती का पावन पर्व बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने अपने-अपने पाठ्य ग्रंथ श्रीमद् भागवद्गीता का वैदिक रीति से भावपूर्ण पूजन एवं दीप महायज्ञ किया। इसके साथ ही संसार में प्रत्येक व्यक्ति के अन्तरूकरण में स्वाध्यायशीलता के श्रेष्ठ गुण के साथ श्रीमद् भागवद्गीता के आदर्शों की स्थापना हो सके इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों ने योगेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण का नाम कीर्तन एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोकों का सस्वर पाठ किया।

      शारीरिक शिक्षा, खेल विभाग के डॉ. अनिल मिश्रा एवं डॉ. अर्जुन सिंह ने श्रीमद्भगवतद्गीता के महात्म्य एवं विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं समग्र विकास में श्रीमद्भगवद्गीता के योगदान के विषय में संबोधित किया। योग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य अनुराग सोनी ने विद्यार्थियों को गीता के बोधगम्य एवं हितकारी तथ्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन योग विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या गायत्री वर्मा ने किया। पर्व-पूजन स्वाति उपाध्याय एवं डॉ. मोहिनी पांडेय द्वारा किया गया। योग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य आलोक तिवारी ने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थियों सहित शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विज्ञान संस्थान डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. मोहिनी पांडेय, स्वाति उपाध्याय, अनुराग सोनी, आलोक तिवारी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments