अयोध्या। सपा संस्थापक, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में विभिन्न आयोजन के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष के साथ सपाईयों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर फल वितरण किया। चौक में मिष्ठान वितरण किया गया। पार्टी कार्यालय पर हवन पूजन का आयोजन भी किया गया। कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। दोपहर में शहर के बड़ी बुआ यतीम खाना में बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।



