Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउद्यान विभाग मे कार्यरत दैनिक कर्मचारियों ने मांगों के सर्मथन में किया...

उद्यान विभाग मे कार्यरत दैनिक कर्मचारियों ने मांगों के सर्मथन में किया प्रदर्शन

अयोध्या । उद्यान विभाग में दैनिक कार्मचारियों ने गुप्तार घाट स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन का नारेबाजी किया। दैनिक कर्मचारी शुभम सिंह ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा उद्यान विभाग से संविदा कर्मचारियों की लिस्ट विभाग से मांगा था। उद्यान विभाग में कितने कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। विभाग द्वारा शासन को गलत सूचना दे दिया गया। क्योंकि विभाग में 185 कर्मचारी संविदा पर कार्यरत है जबकि विभाग ने शासन को 160 लोगों की सूची भेजी। गलत सूचना के विरोध में हम लोग पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। मांगे ना पूरी होने के कारण पुनः आज भी हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होनें बताया कि शासन से मांग करते हैं कि उद्यान विभाग में 20 से 25 साल से दैनिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं 185 कर्मचारी विभाग में कार्यरत हैं उनको पद के हिसाब से स्वीकृत किया जाए। 26 दिन का वेतन दिया जाए इन्हीं मांगों का ज्ञापन दैनिक कर्मचारियों ने उद्यान विभाग के अधीक्षक को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments