Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व में तीन दिन तक हुई बरसात के चलते गिरा कच्चा मकान

पूर्व में तीन दिन तक हुई बरसात के चलते गिरा कच्चा मकान


आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम कोहड़ा भांट (इमिलिया) में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से आवासीय  कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मालूम हो गांव के कैलाश पुत्र परदेशी का एक आवासीय पुराना खपरैल का मकान बीती शाम अचानक गिर कर ध्वस्त हो गया। गनीमत रही उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। कैलाश ने बताया कि घर गिरने से घर गृहस्थी का सामान और राशन आदि मिट्टी में दब गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है लेकिन लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान अमरजीत यादव एवं गांव के गणमान्य लोगों ने बताया कि रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले कैलाश को शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है साथ ही गरीब मजदूर को आवासीय योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments