Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


अम्बेडकर नगर। समाज कल्याण स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण की उपस्थिति मे अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामर्षि पंडित रामकुमार पांडे ग्रामोदय आश्रम स्नातकोतर महाविद्यालय वीरसिंहपुर सरैया,सया में प्रबुद्ध वर्ग जन, अभ्युदय छात्रों , उद्दमियों, तथा अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ  कार्यक्रम का आरंभ हुआ जिसमे समाज कल्याण विभाग, अभ्युदय योजना, राजकीय इंजिनीरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा किये गए स्टार्ट अप, एक जिला एक उत्पाद तथा कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिनका  मंत्री जी एवं अन्य अतिथि गण द्वारा निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में  हरिओम पांडे सदस्य विधान परिषद, त्र्यंबक तिवारी जी, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा आदि गणमान्य की उपस्थिति रही। मंत्री एवं अन्य अथितियों का स्वागत  तदोपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गण द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्कॉलर शिप, अभ्युदय योजना के छात्र एवं छात्राओं को  प्रशस्ति पत्र वितरण एवं एक जिला एक उत्पाद के लाभार्थियों को डेमो चेक आदि  अतिथि गण द्वारा वितरित किया गया तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय तेंडुआईकाला, जहांगीरगंज के छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments