Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहित द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो को...

विवाहित द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। बीते माह फंदे से लटकती मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों मे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित होगी कि कोतवाली क्षेत्र के लारपुर दक्षिण गांव निवासिनी 30 वर्षीया खुशबू का 11अगस्त के सुबह घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था ।  मृतका के पिता देवेंद्र निवासी रानीपुर थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ की तहरीर पर पति राकेश ,ससुर राम मिलन राम, सास अनरसा देवी तथा संदीप व अजीत के साथ  इनकी पत्नी के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। इससे पूर्व पुलिस ने संदीप को जेल भेज चुकी है। अब पति राकेश व ससुर राम मिलन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पहले जेल भेजा जा चुका है और दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments