Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशराब पीने से किया मना तो मनबढो ने कर दी हत्या

शराब पीने से किया मना तो मनबढो ने कर दी हत्या


◆ अपर पुलिस अधीक्षक ने हत्या कांड का किया खुलासा


अम्बेडकर नगर। टाण्डा के अलीगंज आसोपुर में बीती रात्रि पोल्ट्री फार्म पर सो रहे आस मोहम्मद की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को मय आलाकत्ल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण पोल्ट्री फार्म पर शराब पीने से मना करना था मृतक आस मोहम्मद ने आरोपियों को शराब पीने से रोक कर वहां से भगा दिया था जिससे छुब्ध होकर तीनो आरोपियों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया था।

 अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूम नगर में शनिवार सुबह पोल्ट्री फार्म पर सो रहे आस मोहम्मद की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या  कर दी गयी थी जिससे आसपास सनसनी फैल गई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू किया तो पूरा मामला सामने आया इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें बनाई गई थी जांच पड़ताल में पता चला कि उसी क्षेत्र के रहने वाले दिलशाद,तबरेज और रॉकी कन्नौजिया पोल्ट्री फार्म पर बैठ कर शराब पी रहे थे मृतक आस मोहम्मद ने शराब पीने से मना किया और इन लोगो को वहां से भगाने लगे, जिससे नाराज तीनो लोगो ने आस मोहम्मद का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया , पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उनकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments