Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद ने महानगर के जलभराव के क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सांसद ने महानगर के जलभराव के क्षेत्रों का किया निरीक्षण


अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या धाम के जलवानपुरा समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखा। उन्होनें स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझाकर हर स्तर पर निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। सांसद समस्या को लोकसभा में भी उठा चुके है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से जलवानपुरा मोहल्ला पुनः एक बार फिर जलमग्न हो गया। लोगो के घरो मे पानी भरा हुआ है।
सांसद ने कहा कि समस्या का स्थायी हल कराया जायेगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड का चौड़ीकरण एवं नाले के धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा नगर निगम अयोध्या मे जलभराव की समस्या जगह जगह पर बनी हुई है। जिसका शीघ्र ही समस्या का समाधान कर स्थानीय लोगों को राहत दी जाय। उन्होंने कहा कि अयोध्या में देश के कोने-कोने से यात्री आते है उनको दर्शन करने के लिए आने-जाने में जगह जगह कीचड़ गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाय।
मौके पर प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव,सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता “नन्दू “ छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अजय मिश्रा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments