Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेपाली बाबा आश्रम पर आयोजित हुआ भंडारा

नेपाली बाबा आश्रम पर आयोजित हुआ भंडारा


अयोध्या। गुरु पूर्णिमा महोत्सव से पूर्व अयोध्या धाम के रामघाट बाईपास पर स्थित नेपाली बाबा आश्रम में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के संत महंत बड़ी संख्या में शामिल हुए। तपस्वी संत आत्मानंद दास महात्यागी नेपाली बाबा आश्रम के उत्तराधिकारी महंत हंसराज दास जी महाराज ने बताया कि आज आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के कार्यक्रम में संत-महंत बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को भक्तगणों का भंडारा होगा। रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आत्मानंद दास महात्यागी नेपाली बाबा के तत्वाधान में दिव्या गुरु दर्शन पूजन आश्रम में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा हर साल में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। सभी शिष्य गण भक्तिगण शामिल होंगे। रविवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक गुरु पूजन चलेगा उसके बाद भंडारा शुरू होगा। रामनिवास मंदिर के महंत सूरज दास ने कल गुरु पूर्णिमा को लेकर सभी भक्तगणों से निवेदन करते हुए कहा कि सभी लोग आए और प्रसाद ग्रहण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments