Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलड़की की शादी तय कर रहे पिता, लड़के की मां को लेकर...

लड़की की शादी तय कर रहे पिता, लड़के की मां को लेकर हो गया फरार


◆ परिजनो ने पुलिस से लगायी गोहार


जलालपुर अम्बेडकरनगर। पुत्री की शादी के लिए वर खोजने निकले पिता को वर के मां से प्यार हो गया। जो लडके की मां लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने रो रोकर पुलिस से खोजने की गोहार लगायी है। प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के गाँव का है। कोतवाली पहुचे फरार हुई महिला के परिजनों ने रोते बिलखते हुए पुलिस से बताया जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज के एक गाँव के निवासी अपनी पुत्री की शादी तय करने हेतु मेरे घर लड़की का पिता आया था। शादी को लेकर दोनों पक्षों मे बातचीत चल रही थी और लड़की का पिता अक्सर आया जाया करता था और फोन पर बात करता था। इसी बीच दोनों मे बातचीत होते होते प्यार का परवान चढ़ गया और लड़की का पिता मेरी माँ को लेकर फरार हो गया। फरार हुई महिला के परिजनों द्वारा काफी खोज बीन की गयी परन्तु कही पता नही चल सका। मां के गायब होने से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान मे है। खोज बीन का प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments