Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपैरोल पर छूट कर आए पति ने पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज

पैरोल पर छूट कर आए पति ने पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जेल से पैरोल पर छूटकर आया हत्या अभियुक्त पति ने रास्ते में पत्नी की पिटाई करने लगा राहगीरों के पहुंचने पर पत्नी और बच्चे को छोड़कर भाग गया।  पीड़ित पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना मालीपुर अकबरपुर रोड के बेलऊवा गांव के पास घटित हुई। थाना क्षेत्र के कौड़हा तारा खुर्द निवासिनी संगीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया की मेरी शादी10 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जनपद के थाना कूरेभार के गांव गौरा निवासी राजकुमार उर्फ बल्लू के साथ हुआ था। पति राजकुमार शारीरिक व मानसिक यातनाएं देता था, इसी बीच 2017 में एक हत्या किए जाने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद था। वह बीते चार जुलाई को मेरे मायके आया और पुत्र से मिलने के बहाने और न्यायालय अंबेडकर नगर चलने के बहाने मुझे घर से ले गया शाम को जब हम सभी बेलऊवा मुख्य मार्ग पर पहुंचे वहां पति सरे राह पिटाई शुरू कर दिया। शरीर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मै वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी, जब तक राहगीर  बीच बचाव को आते तब तक भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास ,मारपीट ,जान से मारने की धमकी आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments