Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या फतेहगंज रेलवे ओवर ब्रिज – 82 प्रतिशत निर्माण पूरा, अक्टूबर 2024 में...

फतेहगंज रेलवे ओवर ब्रिज – 82 प्रतिशत निर्माण पूरा, अक्टूबर 2024 में होगा कार्य पूर्ण

0
148

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या में निर्माणाधीन सेतुओं के प्रगति की समीक्षा की तथा उप परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उप परियोजना प्रबन्धक ने बताया 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुण्ड स्थित रेलवे सम्पार संख्या 105 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का 91 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्यो को अगस्त 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। फतेहगंज रेलवे ओवर ब्रिज 118 ए पर का भी 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण है शेष कार्य को अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हलकारा का पुरवा रेलवे सम्पार संख्या 108 एसी पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का भी 10 प्रतिशत कार्य पूर्ण है, सेतु के नीव संरचना, अधो संरचना एवं उर्द्ध संरचना का कार्य प्रगति पर है तथा सेतु के संरेक्षण में आने वाले सर्विसेज के शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। इस रेल उपरिगामी सेतु को दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने का समयावधि निर्धारित है। मोदहा रेवले सम्पार संख्या 121 बी पर 4 लेन उपरिगामी सेतु का भी 19 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु के भी नीव संरचना अधो संरचना एवं उर्द्ध संरचना का कार्य प्रगति पर है तथा सेतु के संरेक्षण आने वाले सर्विसेज के शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है।

                  उन्होंने बताया कि बहराइच-फैजाबाद-अकबरपुर मार्ग एसएच-30 के चैनेज 118.25 से 199.200 तक चार लेन चौड़ीकरण में रेलवे सम्पार संख्या 107 ए/2 टी का 89 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है शेष कार्यो को अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here