Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न


◆ 3 जून को होगा दूसरा प्रशिक्षण


अयोध्या। मतगणना को लेकर साकेत महाविद्यालय अयोध्या में मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अयोध्या के जीआईसी में  फैजाबाद लोकसभा की चार तथा अम्बेडकर नगर लोकसभा की एक विधानसभा की मतगणना 4 जून को होगी।

                  मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतगणना कार्मिक ऋषिराज ने बताया कि आज साकेत महाविद्यालय में जनपद के सभी पांचो विधानसभाओं की ईवीएम मतों की गणना हेतु 95 मतगणना पार्टियों के कुल 380 मतगणना कार्मिकों को मतगणना का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रत्येक मतगणना पार्टी 1 माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में कुल चार कार्मिक हैं।

                  पोस्टल बैलट मतगणना हेतु 07 मतगणना पार्टियों के 28 कार्मिकों तथा वीवी पैट पर्चियों की गणना हेतु 08 मतगणना पार्टियों के 32 कार्मिकों को मतगणना का प्रथम प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी संबंधित कार्मिकों को ईवीएम मतों की गणना, पोस्टल बैलट की मतगणना, वीवी पैट की पर्चियां की गणना का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मतगणना कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments