Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद की 10 वीं पुण्यतिथि पर हुआ संगोष्ठी का...

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद की 10 वीं पुण्यतिथि पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


◆ विभिन्न राजनैतिक दलों तथा पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की 10वीं पुण्यतिथि पर प्रेसक्लब में भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक पत्रकारिता की भूमिका विभिन्न तरीको से दिखाई देती रही। आज पत्रकार चौथे स्तम्भ कहलाते है।

उन्होंने कहा कि हमने देश में आपातकाल भी देखा। सत्ता के खिलाफ एक शब्द लिखने वाले पत्रकार को जेल में डाल दिया। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पत्रकार अपनी भूमिका का निर्वाहन करता रहा है। उन्होंने कहा कि जहां हर क्षेत्र में गिरावट आयी है। राजनीति पहले से बदल कर अब स्वार्थ की हो गई है। अधिकारियों के काम करने का तरीका बदल गया है। उससे पत्रकारिता भी अछूती नहीं रह गयी है। आज पत्रकारिता का व्यवसायीकरण हो गया है। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय का चरित्र, जुझारूपन वर्तमान पत्रकारों के लिए पथ प्रदर्शक की भांति है। उन्होंने सत्य को हमेशा सत्य की तरह परिभाषित किया।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय कभी अभाव व प्रभाव में अपने सिद्धान्तो से नहीं डिगे। सिद्धान्तो से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। वरिष्ठ पत्रकार त्रियुग नारायन तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता में उन्होंने कभी अपने विचार को हावी नहीं होने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकार का बहुत योगदान होता है। पत्रकारिता को लेकर हमारा उद्देश्य राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पत्रकारिता पथ प्रदर्शक की भांति थी। उनके विचारों से आज के पत्रकारों को शिक्षा लेने की आवश्यकता है। संचालन वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रभूषण पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जेपी तिवारी, ओपी सिंह, सूर्यकांत पाण्डेय ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर पत्रकारों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश पाठक, सुमन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रामाशरण अवस्थी, जेपी तिवारी, राम प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, उग्रसेन मिश्रा, एसएन सिंह, पवन मिश्रा, अमित मिश्रा, प्रवीण तिवारी, ओम शंकर पाण्डेय, जेपी सिंह तथा प्रो विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, सूर्यकांत पाण्डेय, राजेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, इन्द्रभान सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, रामकृष्ण तिवारी, शक्ति सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, करुणाकर पाण्डेय, परमानंद मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, रामधीरज पाण्डेय, प्रो केएम सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, मनोज श्रीवास्तव, रोहित पाण्डेय, निखिल त्रिपाठी, मोहित पाण्डेय, अर्जित पाण्डेय, अनन्या पाण्डेय, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments