Thursday, July 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीजी जेल ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

डीजी जेल ने किया जिला कारागार का निरीक्षण


◆ जेले की सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कड़ी – डीजी जेल


अयोध्या। डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने अयोध्या जिला कारागार का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में सबकुछ ओके मिला। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि पहली बार अयोध्या जिला कारागार का निरीक्षण किया गया है, यहां की व्यवस्था देखी गई है, मुख्यालय के जो निर्देशों का किस स्तर पर पालन किया जा रहा है इसका जायजा लिया है। कुछ निर्देश दिए गए हैं। जिला जेल में अच्छे कार्य करने की गुंजाइश हैं, वो कार्य किए जाएंगे।

यूपी के जेल में सुरक्षा की सवाल पर उन्होंनें कहा कि उत्तर प्रदेश के जेल में पहले से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, जो जेल मैनुअल है कानूनी प्रावधान है। उसे सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है, संकल्प शक्ति इतनी सुदृढ़ है कि जेल में घटनाएं अब शून्य हो गई है। काफी दिनों से अब जेल में कोई घटनाएं नहीं हो रही है।

उन्होंने यूपी के जेलो में सुधार के सवाल पर कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार डेवलपमेंट हो रहा है।, नए-नए जेल बन रहे हैं। नए-नए बैरक बनाए जा रहे हैं। और तकनीकी दृष्टि से भी प्रगति हो रही है। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। जो छोटी-छोटी चीज रह जाती है वह लगातार बजट में उनका लाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments