Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया रामलला का दर्शन पूजन

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया रामलला का दर्शन पूजन


◆ सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए किये गए चाक-चौबंद इंतजाम


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न वीआईपी अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आ रहे है। बुधवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। राज्यपाल का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दर्शन कर वे भाव विभोर हो गए। राज्यपाल को दर्शन के बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने उन्हें श्रीराम चरित मानस भेंट किया।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं, जो भाव उस समय था वही भाव आज भी है। मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं। मैं अयोध्या का पड़ोसी हूं और पहले भी बहुत आता रहा हूं। यह हमारे लिए खुशी नहीं गर्व की बात है। 22 जनवरी के पहले आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं, आज केवल भगवान रामलला का दर्शन करने आया हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments