Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। बकरी चराने गयी किशोरी के साथ जबरिया दुष्कर्म कर फरार किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ 22 अप्रैल को घटित हुई थी। किशोरी गांव के निकट बकरी चरा रही थी।उसकी एक बकरी कुछ दूर चरते चरते चली गई।जिसे ढूढते किशोरी दूर पहुंच गई।  वहां मौजूद एक किशोर बच्ची का मुंह दबाकर एक गड्ढे में ले गया और जबरिया उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।इस दौरान बच्ची शोर मचाती रही किंतु वह नही माना।कुछ लोगो के आने की आहट सुन किशोर वहां से फरार हो गया। खुन से लथपथ किशोरी किसी तरीके से घर पहुँच कर आप बीती सुनाई जिससे परिजनों के होश उड गये।लोक लाज के भय से  परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दिया और निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे। नात रिश्तेदारों से समझने के बाद पीड़ित परिवार 24 अप्रैल को थाना पहुंचा जहां पुलिस ने किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।मुकदमा दर्ज होने से पहले आरोपी के सभी परिजन घर में ताला लगा कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेज दिया गया है।महज 18 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments