Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछप्पर में लगी आग, दलित परिवार की गृहस्थी जलकर राख

छप्पर में लगी आग, दलित परिवार की गृहस्थी जलकर राख


मिल्कीपुर, अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के भदोखरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दलित परिवार की हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे अभय दत्त रावत उर्फ गुटकू के छप्पर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। छप्पर से आग की लपटे व धुंआ को उठता देख कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक दलित अभय दत्त रावत का दो छप्पर आग के आगोश में आने से जलकर पूरी तरह राख हो गया। छप्पर में रखी दलित परिवार की गृहस्थी सहित खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। अग्निकांड की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार यादव अपने भाई लालू प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचकर अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया। हल्का लेखपाल कृष्णा देवी ने बताया कि छति का आकलन करके शीघ्र ही आहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments