Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजिक समीकरण को देखते हुए बनाएं पन्ना प्रमुख - सांसद लल्लू सिंह

समाजिक समीकरण को देखते हुए बनाएं पन्ना प्रमुख – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। लोक सभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन में विधान सभा प्रभारी, संयोजकों, सह संयोजक व प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन पर चर्चा की गई। बूथ स्तर के पदाधिकारीयों व पन्ना प्रमुखों को एक्टिव करने को कहा गया। हर बूथ पर लाभार्थियों से जिले स्तर का पदाधिकारी सम्पर्क व संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि चुनाव में हर बूथ व हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर पदाधिकारी कार्य करें। हर घर तक पहुंचने के लिए पदाधिकारी समाजिक समीकरण को देखते हुए पन्ना प्रमुख बनाएं। पन्ना प्रमुख पार्टी की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण अंग है। पदाधिकारी लाभार्थियों से सम्पर्क अभियान पर विशेष ध्यान दें। होली मिलन आयोजित कर जनता से सम्पर्क में रहें। सर्वाजनिक स्थलों पर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व विकास की चर्चा करें।

लोक सभा चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि बूथ पदाधिकारियों को एक्टिव करें। पन्ना प्रमुखों के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करें। पिछली बार से अधिक मतों से विजय का लक्ष्य लेकर कार्य करें। प्रत्येक 60 वोटर पर एक पन्ना प्रमुख बनाया जाए। विधानसभा स्तर पर पन्ना प्रमुख की बैंठकें व सम्मेलन कराया जाएगा। होली मिलन, 14 अप्रैल को समरसता दिवस व पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजित करें। पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदान पर्ची हर घर तक पहुंचे। 4 जून को 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अयोध्या में विजय का अतंर पिछली बार से अधिक हो इसके लिए पदाधिकारी चुनाव में जुट जांए।

बैठक में ओम प्रकाश सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, रामकृष्ण तिवारी, अवधेश पांडे बादल, कमला शंकर पांडे, अभिषेक मिश्रा रुदौली विधानसभा संयोजक व प्रमुख राजीव तिवारी, अशोक कसौधन, अमृत त्रिपाठी, संतोष मिश्र, अंजनी साहू, संतोष जायसवाल, शेखर गुप्ता, रवि सोनकर अन्य विधान सभाओं के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments