Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविजय का मूल आधार बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख  - मनमोहन जायसवाल

विजय का मूल आधार बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख  – मनमोहन जायसवाल


अयोध्या। लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर समन्वय बनाने के लिए भाजपा ने प्रथम चरण में जिले के सभी 24 मंडलों की बैठक सम्पन्न हो गई है। द्वितीय चरण में शक्ति केन्द्रों के संयोजकों के साथ चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी। शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुख से समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति पर कार्य करेंगें।

बुधवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन में देवकाली व करियप्पा मंडल के शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के मध्य शक्ति केन्द्र के संयोजकों द्वारा सभी बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की जाएगी।

देवकाली व करियप्पा मंडल संयोजक मनमोहन जायसवाल ने कहा चुनाव में विजय का मूल आधार बूथ समितियां तथा पन्ना प्रमुख है। शक्ति केन्द्रों के संयोजक 7 अप्रैल तक सभी बूथों की बैठक कर लें। देवकाली मंडल अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि घर-घर जाकर कार्यकर्ता लभार्थियों से सम्पर्क व संवाद करते रहें। करियप्पा मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने कहा हर बूथ समिति पिछली बार से अधिक मतों से बूथ विजय का संकल्प लेकर व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क अभियान चलाएं।

बैठक में सह संयोजक आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, रमेश पांडे, वीरेंद्र वर्मा, दिनेश कनौजिया, चेतन गुप्ता, अरुण सोनकर सहित शक्ति केन्द्रों के संयोजक उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा बीकापुर के सोहावल पश्चिमी मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा सभी मंडलों में महिला मोर्चा होली मिलन समारोह का आयोजन करेगी। अशोका द्विवेदी ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर महिलाओं से सम्पर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments