Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव व होली मिलन में आयोजित होगा...

अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव व होली मिलन में आयोजित होगा कवि सम्मेलन


अयोध्या। 31 मार्च रविवार को अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव तथा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहर के मोतीबाग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने किया।

बैठक की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महामंत्री प्रतीक वैश्य ने बताया कि बैठक में 31 मार्च रविवार को अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव व होली मिलन एक साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम समारोह में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले तीन महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के संरक्षक रामबहल को कार्यक्रम का संयोजक, ट्रस्ट के महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा को प्रभारी तथा बबीता पूर्ण व पीके गौर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में पिछले दिनों हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रीतम सिंह, मीनू कपूर, भारती सिंह, मंजूर खान, कविंद्र साहनी, अवधेश कुमार शुक्ला, सचिन सरीन , एकता, संजय सरीन, पूनम शर्मा, आरती शुक्ला, निशि पुरी, कंचन राठौर, दीप्ति सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments