Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्तर रेलवे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने किया अयोध्या के स्टेशनों का निरीक्षण

उत्तर रेलवे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने किया अयोध्या के स्टेशनों का निरीक्षण


अयोध्या। शुक्रवार को रेलवे वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, दर्शन नगर तथा सलारपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, यात्री आश्रय, खानपान की व्यवस्था, यात्री प्रबंधन की नीति, आस्था कमांड सेंटर, एकीकृत कमांड सेंटर, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, टिकटिंग प्रणाली सहित अन्य समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विशेष गाड़ियों से आए रेल यात्रियों से संवाद करते हुए रेल यात्रियों विशेषकर महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधा एवं सुरक्षा की जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने दर्शननगर एवं सालारपुर स्टेशनों पर पहुंचकर यात्रियों हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं सहित ट्रेन परिचालन की व्यवस्था को परखा तथा अयोध्या कैंट स्टेशन पर यात्रियों के सुगम आवागमन ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया

इस निरीक्षण में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, अयोध्या, श्री सचिन वर्मा सहित मण्डल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments