Wednesday, July 29, 2026
HomeUncategorizedकार्य में लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी  निलंबित

कार्य में लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी  निलंबित


आलापुर अंबेडकर नगर । रामनगर विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को कार्य में लापरवाही करने की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी ने किया निलंबित।

बता दें कि विनोद कुमार गुप्ता अपने  कारनामों की वजह से आए दिन सुर्खियों में बने रहते थे। उनके खिलाफ मनरेगा में गड़बड़ी करने, प्रधानमंत्री आवास में अवैध धन उगाही करने, सहित अन्य कार्यों में उनके खिलाफ आए दिन शिकायतें पड़ती रहती थी। जिसको लेकर जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी ने निलंबित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments