Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब की जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा

तालाब की जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रशासन की नजर अंदाजी के चलते जलालपुर कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित कबीर मठ के पीछे स्थित तालाब पर अवैध अतिक्रमण का कार्य जोरो से चल रहा है। लोगों की माने तो  राजस्व विभाग की मिली भगत से एक व्यक्ति अपने मुख्य दरवाजे से ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी रात में ले जाता है और तालाब में मिट्टी डाल अवैध कब्जा कर रहा है। जबकि पूरा प्रकरण तहसील अधिकारियों को भी है। खबर प्रकाशित होने के बावजूद अवैध कब्जा धारक रात में पाटी गई तालाब पर मिट्टी को समतल कर रात में टीन सेड का अवैध निर्माण कर लिया है। अब सवाल यह है कि जिस विभाग को तालाब समेत अन्य जमीन पर अवैध कब्जा रोकने तथाकथित अवैध भू माफियाओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के बजाय मौन क्यो है।  विदित हो कि मल्होत्रा गली से पश्चिम तरफ तथा कबीर मठ के पीछे लगभग एक बीघा 16 बिस्सा का तालाब कागजात में दर्ज है।इस तालाब के चारों तरफ लोगों ने तालाब की जमीन को अतिक्रमण कर घर आदि का निर्माण कर लिया। क्योंकि तालाब पर आने जाने का रास्ता केवल घरों के अंदर से ही है अंदर तालाब की पटाई कर अवैध कब्जा किया जा रहा है इसकी जानकारी किसी को होना मुश्किल है। इसी तालाब की जमीन को मेहरोत्रा गली निवासी एक व्यक्ति ने बड़ा सा दरवाजा खोला है।इस बड़े दरवाजे से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी लाकर तालाब में डाली जा रही है। छाछू मोहल्ला के एक व्यक्ति ने पिछले समाधान दिवस में इसकी शिकायत भी किया था। हल्का लेखपाल निरीक्षण करने गए थे। किंतु इस बीच जब लेखपाल निरीक्षण कर वापस लौटे तो भू माफिया ने तालाब की जमीन पर टीन शेड का निर्माण कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments