Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से चार युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस...

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से चार युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
355
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े छेड़खानी मारपीट करने वाले चार युवको के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। छात्रा का बयान और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है।घटना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्रकरण बीते सोमवार की है। छात्रा परीक्षा देकर साइकिल से घर जा रही थी। घर से पहले एकांत सड़क पर पहले से घात लगाए चार युवक खड़े थे जैसे ही वह इन युवको के समीप पहुंची एक ने उसका दुपट्टा खीच लिया। छात्रा सड़क पर गिर पड़ी तो सभी युवको ने छेड़खानी शुरू कर दिया। छात्रा के विरोध पर उसे अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से छात्रा भयभीत हो गई। कुछ राहगीरो को आता देख युवक भाग खड़े हुए। घर पहुंच छात्रा ने परिजनों को आप बीती बताई। थाना पहुंच छात्रा ने पुलिस को चार युवको के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने चारो आरोपियों को शाम तक हिरासत में ले लिया। किशोरी की तहरीर पर  छेड़खानी करने वाले ताहापुर गांव निवासी विनीत, जगतूपुर निवासी अनमोल, रजत और कल्लू के विरुद्ध पास्को, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि चारो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here