Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedलोक सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार –त्रयंबक तिवारी

लोक सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार –त्रयंबक तिवारी


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की उपस्थिति में अपनी महत्वपूर्ण विषय पर बड़ी बैठक करने के बाद मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जनपद के भाजपा जिला पदाधिकारियों,मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी एवं प्रवासी की काम काजी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कामकाजी बैठक में अपने संबोधन में कहा कि जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम लोक सभा चुनाव के लिए पूरे दम खम के साथ तन मन धन से तैयार है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की टीम के कंधे पर लोक सभा चुनाव की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव तक व्यक्तिगत कार्यों से अधिक महत्व संगठन के कार्यों को देने का आवाहन किया। कहा कि इस बार संगठन की अच्छी संरचना और कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से संगठन कार्य करने से इस बार लोक सभा चुनाव में भाजपा की जीत को कोई रोक नहीं पायेगा। कहा कि 2032 तक भाजपा की सरकार को कोई हिला नहीं सकता है।भाजपा अपने प्रत्याशी कमल के फूल को लेकर चुनाव मैदान में अभी से कूद पड़ी है।कहा कि मंडलों में होने वाली बड़ी बैठकों में प्रदेश और क्षेत्र के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।

         बैठक में नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,तेजस्वी जायसवाल,अमित गिरि,शुभम पाण्डेय,देवेश मिश्र,रवींद्र भारती,शशि द्विवेदी,लालजी यादव,अरविंद सिंह डिंपू को माला और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

          भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी को बड़ी और व्यवस्थित बैठक सकुशल संपन्न कराने के लिए तालियों की गड़गड़ाहट से बधाई दी।सभी 23 मंडलों के बड़ी बैठकों की तिथि,20 और 21 फरवरी को प्रत्येक बूथ से 5 लोगों को राम मंदिर दर्शन कराने सहित अन्य अभियानों पर चर्चा किया गया।

         बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय, डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, दीपक तिवारी,दिनेश पाण्डेय,अमित पाण्डेय,अभिमन्यु अग्रहरि,आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments